Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Became self-reliant by growing mushrooms

Sitapur News: मशरूम उगाकर बनीं आत्मनिर्भर, 35 और को बनाया सशक्त

Sat, 05 Oct 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Became self-reliant by growing mushrooms
मशरूम की खेती करने वाली रजनीदेवी।
सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक के एफपीओ से जुड़ी महिला किसान रजनी देवी की ओर से बटन मशरूम की खेती की जा रही है। 35 महिलाओं को इस मुहिम से जोड़ते हुए उन्हें भी इसकी खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये महिलाएं शीघ्र ही स्वयं मशरूम का उत्पादन कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन

हुनरमंद एफपीओ अमरापुर से जुड़ी महिला किसान रजनी देवी ने कृषि विज्ञान केंद्र कटिया से मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण लिया। तकरीबन छह किसानाें से मशरूम की खेती करने हुनर सीखे। अब वह बटन मशरूम पैदा कर रही हैं। इस काम से वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

रजनी देवी ने बताया कि एफपीओ के सहयोग से मशरूम की खेती की जा रही है। साथ ही डॉयरेक्टर की जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया जा रहा है। इस काम से आठ महिलाएं सीधे जुड़ी हैं, जबकि तकरीबन 35 महिलाएं ही शीघ्र बटन मशरूम की खेती करेंगी। इसके लिए उन्हें प्रेरित करने के साथ ही इसके उत्पादन के गुर बताए गए हैं। रजनी देवी ने बताया कि महिलाओं में खेती करने की ललक है, बशर्तें उन्हें इसके पर्याप्त तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। एपीओ संचालक राजीव भार्गव ने बताया कि प्रत्येक कार्य में महिलाओं को प्रथम वरीयता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये महिलाएं करेंगी मशरूम की खेती
रजनी देवी और एफपीओ के सहयोग से राधा, सरोजनी, जुगधा, पार्वती बटन मशरूम की खेती करेंगी। इसी तरह सुनीता, संतोषी, बिटोला, ज्ञानवती, शिवरानी, आशा देवी, गोमता, सुधा, शांती, रामदेवी, राम प्यारी, रामकांती आदि महिलाएं मशरूम की खेती करने के तरीके सीख रही हैं। वह भी शीघ्र ही मशरूम उत्पादन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed