फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   beat up salesmen, nephew thrashed SUV

दबंगों ने सेल्समैन को पीटा, भतीजे को एसयूवी से रौंदा

Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
beat up salesmen, nephew thrashed SUV
गौरा अर्जुनपुर गांव के बाहर शाहमहोली चौकी की पुलिस के विरोध में एकत्र भीड़ । - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। गौरा अर्जुनपुर स्थित एक शराब ठेके पर उधार शराब न देने पर दबंगों ने एक सेल्समैन की पिटाई कर दी। उसे बचाने दौड़े भतीजे पर दबंगों ने एसयूवी चढ़ा दी। घटना में जख्मी युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पिटाई से सेल्समैन भी जख्मी हुआ। मामले में पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। युवक की मौत के बाद धाराएं तरमीम करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एसयूवी को बरामद कर लिया है। घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। लखनऊ से मृतक का शव भी उसके गांव लाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरा अर्जुनपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर गांव का ही मनोज राठौर सेल्समैन है। शनिवार शाम कुछ लोग शराब पीने पहुंचे थे। तभी वहीं के राजेश से शराब लेने को लेकर विवाद हो गया था। राजेश शराब खरीद कर कुछ रुपये बाकी कर रहा था, लेकिन मनोज ने रुपये उधार करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर राजेश अपने कई साथियों के साथ शनिवार देर रात शराब की दुकान पर एसयूवी से पहुंचा। वहां दबंगों ने सेल्समैन मनोज की पिटाई शुरू कर दी। इस पर मनोज का भतीजा नीरज बीच-बचाव करने लगा। वहां अन्य ग्रामीण भी एकत्र होकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन

तभी खुद को पकड़े जाने के डर से हमलावर एसयूवी से भागने लगे। इस दौरान सामने पहुंचे सेल्समैन के भतीजे नीरज पर हमलावरों ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरविंद, राजेश, अनिल कुमार व चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। जख्मी सेल्समैन व उसके भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से नीरज को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में नीरज की देर रात मौत हो गई। उसके शव को लखनऊ से लाया जा रहा है। पुलिस भी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
शहर कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि जख्मी नीरज की लखनऊ में मौत हो गई है। उसके शव को गांव लाया जा रहा है। इस मामले में तीन नामजद, चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। युवक की मौत के बाद धाराएं तरमीम की जा रही हैं। घटना में शामिल मुख्य आरोपी राजेश पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त एसयूवी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed