फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BC operator absconded with 10 lakhs of villagers

Sitapur News: बीसी संचालक ग्रामीणों के 10 लाख लेकर फरार

Fri, 21 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
BC operator absconded with 10 lakhs of villagers
लहरपुर/सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में एक बीसी संचालक ग्रामीणों के 10 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोपी के सऊदी अरब भाग जाने की बात सामने आई है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर तालगांव पुलिस को दी है।
विज्ञापन


तालगांव के करस्यौरा में आर्यावर्त बैंक का बीसी प्वांइट संचालित है। इसका संचालन गांव का आरिफ करता था। करस्यौरा निवासी महेश प्रसाद, संकटा व कुसुमा देवी पत्नी शिव बालक का आरोप है कि बीसी संचालक आरिफ ग्रामीणों की रकम लेकर भाग गया है। पीड़िता कुसुमा ने बताया कि उसने 85 हजार 34 रुपये जमा किया था। बीसी संचालक ने फिंगर प्रिंट लगावाकर 79 हजार रुपये निकाल लिया और पासबुक पर जमा रुपये चढ़ा दिए।
विज्ञापन


इसी तरह महेश प्रसाद के 2 लाख 50 हजार, उनकी माता निर्मला देवी के 19 हजार, पत्नी फूलमती के 3 लाख 234, पुत्री रिंकी के 92 हजार 213 और बेटे अमरेंद्र के 1 लाख 40 हजार 621 रुपये निकाल लिए हैं। संकटा के 20 हजार रुपये पत्नी शकुंतला के 12 हजार व इनके लड़के संदीप के 20 हजार रुपये भी बीसी संचालक ने निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार सभी लोगों का 10 लाख 18 हजार 102 रुपया लेकर बीसी संचालक रफूचक्कर हो गया है। पीड़ितों ने कोतवाली तालगांव में तहरीर देकर न्याय की गुहार है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बीसी संचालक आरिफ के बारे में गांव वालों ने बताया है कि वह सऊदी अरब गया है। पीड़ितों की तहरीर पर बीसी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed