फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ban on sale of narcotics: DM

मादक पदार्थों की बिक्री पर लगाएं रोक : डीएम

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale of narcotics: DM
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज ने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगेस्टर का केस दर्ज करने के साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने आबकारी निरीक्षकों, ड्रग इंस्पेक्टर, उद्योग विभाग के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर मिथाइल एल्कोहल के उत्पादन का सघन निरीक्षण करें। औचक निरीक्षण से यह चेक किया जाए कि कोई टैंकर अवैध रूप से किसी स्थल पर खड़ा कर अवैध वितरण में संलिप्त न हो।
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वाले दवा कारोबारियों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध ड्रग एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। जेल से जमानत पर छूटे ऐसे अपराधियों की भी सजगता पूर्वक निगरानी की जाए। यदि किसी रेस्टोरेंट या ढाबे पर मादक, नशीले पदार्थों का उपयोग पाया गया तो संबंधित ढाबे के मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक के दौरान एडीएम विनय कुमार पाठक, जिला आबकारी अधिकारी एसके दुबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed