{"_id":"68cd88941e26f64e770f9b21","slug":"azam-khan-will-remain-in-jail-even-after-his-release-sitapur-news-c-102-1-slko1055-140707-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रिहाई के बाद भी फिलहाल जेल में बंद रहेंगे आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रिहाई के बाद भी फिलहाल जेल में बंद रहेंगे आजम खां
Fri, 19 Sep 2025 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भी जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खां रिहा नहीं हो पाएंगे। रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में आजम खां की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई थी।
यह मुकदमा 2021 में राजस्व निरीक्षक की तरफ से दर्ज कराया गया था। जानकारी मिलने के बाद उनकी रिहाई को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि बाद में यह जानकारी हुई कि उन पर रामपुर में दर्ज शत्रु संपत्ति के एक मामले में विवेचना के दौरान धाराओं को बढ़ा दिया गया।
अब इस मामले में बढ़ी हुई धाराओं के लिए आजम खां को अपनी जमानत करानी पड़ेगी। ऐसे में उनकी रिहाई फिर से अटक गई है। वह अक्तूबर माह 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। इस बीच सपा के साथ ही कई अन्य पार्टियों के नेता भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि उनके पास रिहाई से संबंधित कोई कागजात नहीं आए हैं। न ही उनको बढ़ी हुई धाराओं के बारे में कोई जानकारी है।