{"_id":"696fd053f97e170ab80c6586","slug":"ayushman-arogya-mandir-should-be-operational-in-a-week-sitapur-news-c-102-1-slko1053-148636-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक सप्ताह में चालू हों आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक सप्ताह में चालू हों आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Wed, 21 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने कार्यों में गंभीरता लाएं। साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
डीएम ने कहा कि सीएचओ अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित होकर कार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले सीएचओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अक्रियाशील आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एक सप्ताह के भीतर संचालित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए। प्रसव के दौरान समस्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी लिस्ट समय से अपडेट कराई जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ई कवच पोर्टल व आरसीएच पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य पूरी शुद्धता के साथ किया जाए।
विज्ञापन
मातृ मृत्यु दर को कम किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि मातृ मृत्यु के संबंधित समस्त प्रकरणों में डेथ ऑडिट अवश्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले सीएचओ को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।