फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Axis Bank fired due to short circuit

एक्सिस बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Thu, 18 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Axis Bank fired due to short circuit
fire - फोटो : fire
आंख अस्पताल रोड पर एक्सिस बैंक शाखा में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एयर कंडीशनर (एसी) में आग लग गई। भड़की आग ने ब्रांच मैनेजर का केबिन सहित हजारों का सामान जलाकर राख कर दिया। गार्ड ने फौरन पुलिस व दमकल को सूचना दी। दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बैंक के मुख्य हिस्से तक आग नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। एसपी कार्यालय के पास आंख अस्पताल मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड बृजकिशोर सिंह ने बताया कि गुरुवार को बैंक के एसी को बनाने के लिए लखनऊ से कंपनी के लोग आए थे।
विज्ञापन


उनके कहने पर बैंक में चेंज ओवर किया गया। इसके बाद ब्रांच मैनेजर के कार्यालय में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही धुआं पूरे बैंक में भर गया। वह फौरन बैंक के बाहर पहुंचा और उसने पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद दमकल टीम व पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल टीम ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बैंक के मुख्य हिस्से तक आग नहीं पहुंची। पर बैंक का फर्नीचर जल गया। कमरे की छत भी धुंए से काली हो गई। जानकारी पर ब्रांच मैनेजर ने भी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed