फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Attendance of people celebrating Muharram was marked in MNREGA

Sitapur News: मुहर्रम मना रहे लोगों की मनरेगा में लगा दी हाजिरी

Sun, 06 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attendance of people celebrating Muharram was marked in MNREGA
सकरन (सीतापुर)। मनरेगा को जिम्मेदारों ने कमाई का जरिया बना लिया है। यहां फर्जी हाजिरी लगाए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुहर्रम में व्यस्त एक समुदाय के मजदूरों की कई ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सकरन में शनिवार को मुहर्रम पर इनकी दुकानें बंद थीं। लोग ताजिया निकालने में व्यस्त थे। इसके बाद भी ग्राम पंचायत रूद्रपुर में चकबंद निर्माण पर इद्दू खान, कल्लू, रिमसत खान, मुस्ताक, जाबिर, हुमांयू, अल्ताब, अशफाक और ग्राम पंचायत धनावा में दिनेश के खेत से महेश के खेत तक चकबंद निर्माण के नाम पर इस्लाम, मो. असलम, शबनम, सलमा बानो, शहरू, खलीकुन आसिफा, साबरून, अफसाना तथा ग्राम पंचायत बेलवा बसहिया में चकबंद निर्माण में शबनम, सलमाबानों, इस्लाम, मो. असलम की फर्जी हाजिरी लगा दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम पंचायत बसहिया कोठार में जाबिर, इश्तियाक, एजाज, इलियास, जन्नतुन निशां, नासिर, सन्नो, साकिर, इसहाक, वारिस, नफीसुन, सिकंदर, नुसरतजहां, सुलेखा अलसम आदि को कागजों पर खेतों में मजदूरी करते दर्शाया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत मोहारी, बारहसिंहा, सरैंयाकलां में भी मनरेगा में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) पर फोटो अपलोड कर दिए गए। एपीओ रवि सिंह ने बताया कि मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में जांच की जाएगी। फर्जी हाजिरी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed