{"_id":"616477888ebc3edaf1150f7f","slug":"attempted-theft-by-putting-mask-in-the-bank-sitapur-news-lko5996751116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवता/सीतापुर। आर्यावर्त बैंक किशोरगंज में चोर नकब लगाकर अंदर घुस गए। काफी प्रयास के बाद लॉकर नहीं तोड़ सके। सुबह बैंक खुलने पर इसकी जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है। आर्यावर्त बैंक शाखा किशोरगंज का सोमवार को जब बैंक के अधिकारियों ने ताला खोला तो बैंक के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए।
बैंक शाखा की दक्षिणी दीवार में नकब लगी हुई थी। स्ट्रांग रूम का भी ताला टूटा हुआ मिला। शाखा प्रबंधक सोनू सिंह ने अपने उच्चाधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने स्थिति का जायजा लिया। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी बंद मिले। लॉकर में चाबी लगी मिली। कोई पैसा गायब नहीं हुआ। चोर खाली बंद पड़े राजू सिंह के मकान की तरफ से नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए थे।
शाखा प्रबंधक सोनू कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम का ताला टूटा हुआ मिला है। चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह लॉकर नहीं तोड़ सके है। लॉकर व अभिलेख सुरक्षित है।
विज्ञापन
घर से नगदी सहित हजारों का माल चोरी
सेवता/सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर से पांच हजार की नगदी सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। रेउसा इलाके के फुकनापुरवा मजरा सेवता में बीती रात एक घर में दीवार फांदकर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली गई। गृहस्वामी रामपाल गौतम ने बताया कि चोर दीवार को फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए।
घर में रखी पांच हजार नगद व जेवर उठा ले गए है। गृहस्वामी ने बताया कि 20 दिन पहले भी चोरी हुई थी, जिसमें बैट्री व सोलर प्लेट उठा ले गए थे। जिसकी लिखित शिकायत रेउसा थाने में की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।