{"_id":"5d38959b8ebc3e6d1214f56e","slug":"attempt-to-robbery-six-criminals-arrested-sitapur-news-lko472606362","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश रचते छह बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की साजिश रचते छह बदमाश दबोचे
विज्ञापन
सीतापुर/हरगांव। छह बदमाशों को पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से असलहे, कारतूस, बाइकें व लूट की नकदी आदि बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
एएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बुधवार को एसपी कार्यालय में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी हरगांव क्षेत्र में बंद पड़ी नहर कोठी में कुछ बदमाश क्षेत्र के व्यापारी योगेंद्र सिंह के साथ लूट की बड़ी वारदात अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं।
इस पर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व हरगांव पुलिस ने मंगलवार रात नहर कोठी में दबिश देकर छह बदमाशों को दबोच लिया।
आरोपियों के पास से चार तमंचे, 17 कारतूस, चोरी की दो बाइकें, लूट के 49 हजार रुपये, दो प्लास, लोहे की रॉड, तीन टार्च, पेंचकस आदि बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश लखनऊ के मलेशेमऊ व स्थायी पता खीरी के गोला निवासी इरफान, फतेहपुर जिले के हरिहरगंज की कृष्णा कॉलोनी निवासी अभिषेक जौहरी, हरगांव के दशरथपुर निवासी हरिनाम उर्फ गड्डे, मानपुर के कैमहरा निवासी गया पासी, मछरेहटा के दौलतपुर निवासी संदीप यादव व खैराबाद के बघौना निवासी मनोज को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने 30 जून कों मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता स्थित चौहान पेट्रोल पंप के चौकीदार से ढाई लाख की लूट की थी। इसके अलावा शहर कोतवाली, रामपुर मथुरा, हरगांव, मछरेहटा, खैराबाद, कमलापुर आदि क्षेत्रों में इस गैंग ने लूट व चोरी की कई वारदातें अंजाम दी हैं।
बदमाशों का है लंबा आपराधिक इतिहास
सीतापुर। पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इरफान पर खीरी, सीतापुर, लखनऊ आदि जनपदों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह अभिषेक जौहरी पर हरगांव थाने में कई केस दर्ज हैं। हरिनाम उर्फ गड्डे पर सीतापुर व शाहजहांपुर में 11 केस दर्ज हैं। गया पासी पर 12, संदीप यादव पर दो और मनोज पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।