{"_id":"5d72a73b8ebc3e016025ea29","slug":"attack-on-relative-sitapur-news-lko480247988","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर साढू को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर साढू को किया जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। एक व्यक्ति ने आपा खोकर अपने साढू को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब साढ़ू एक विवाद का बीचबचाव कराने पहुंचा था। पुलिस ने धारदार वस्तु से हमला करने का केस दर्ज किया है।
रेउसा थानाक्षेत्र के ककरहिया मजरा बमभिया निवासी अजीज का साढू सैय्यद थानगांव क्षेत्र के गंगापुरवा में रहता है। सैय्यद का अपनी पत्नी मैनाज से किसी बात पर विवाद हो गया। मायके पक्ष के साथ अजीज भी शुक्रवार को गंगापुरवा पहुंचकर विवाद सुलझाने का प्रयास करने लगा।
इसी बीच बात बिगड़ने पर सैय्यद ने चाकू से अपने साढू अजीज पर हमला कर दिया। जिससे अजीज घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल अजीज ने थानगांव पुलिस को घटना की तहरीर दी। थानगांव थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध धारदार वस्तु से हमले का केस दर्ज कर लिया गया है।