फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police team attacked in manpur of Sitapur.

सीतापुर: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पूर्व महिला प्रधान के दबंग बेटों ने किया हमला, एक सिपाही घायल

Sun, 23 Aug 2020 04:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
police team attacked in manpur of Sitapur.
सीतापुर के जिला अस्पताल का गेट बंद कर सिपाही का इलाज करवाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

दीवार निर्माण का विवाद सुलझाने पहुंचे मानपुर थाने के दो सिपाहियों पर गांव की पूर्व महिला प्रधान के दबंग बेटों ने सहयोगियों संग मिलकर हमला कर दिया। दबंगों ने सिपाहियों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की। एक आरक्षी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आरपी सिंह समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई।

विज्ञापन


मानपुर इलाके के फूलपुर निवासी जगन्नाथ द्वारा बनाई जा रही दीवार के पास गांव की ही पूर्व प्रधान श्याम सुंदरी पत्नी राम आसरे रास्ता मांग रही थीं। जिसके चलते शनिवार को विवाद हो गया था। इस पर जगन्नाथ ने पुलिस बुलाई थी। मानपुर थाने के सिपाही कर्मवीर व प्रदीप मामले को सुलझाने मौके पर गए थे। यहां पुलिसकर्मियों व महिला पूर्व प्रधान के बेटों में तकरार हो गई। बात बढ़ने पर पूर्व प्रधान के पुत्र सुनील कुमार व उसके 3-4 सहयोगियों ने मिलकर सिपाहियों पर हमला कर दिया। इन लोगों ने दोनों सिपाहियों पर डंडों से हमला कर दिया। सिपाही कर्मवीर को बुरी तरह से जख्मी हो गया है। दूसरे को मामूली चोट आई है। घायल सिपाही को सीएचसी मानपुर से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


इस दौरान थाने पर चल रही मीटिंग के दौरान सूचना होते ही सीओ लहरपुर पीयूष कुमार सिंह एसओ मानपुर राय साहब द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में खैराबाद पुलिस समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर बुला ली गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।  विवाद से जुड़े लोग गांव से भाग गए हैं। अन्य लोग भी सहमे हैं। एसओ मानपुर ने बताया कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों से किया इन्कार

सिपाहियों पर हुए हमले के मामले में गांव की पूर्व महिला प्रधान के बेटे ने इन आरोपों को गलत बताया है। पूर्व प्रधान श्याम सुंदरी के पुत्र सुशील भार्गव ने बताया कि सिपाही ने उसकी बहन रेखा व मां को मारा पीटा है। दीवार के निर्माण में लगी सरिया से सिपाही को चोट आई है।

एएसपी दक्षिणी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मानपुर के फूलपुर गांव में दो पक्षों में गली को लेकर विवाद हुआ था। थाने से दो सिपाही मौके पर गए थे। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों पुलिसकर्मी उनको छुड़ाने में लग गए। इसी बीच एक सिपाही को डंडा लग गया। उसका इलाज करा दिया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed