{"_id":"62b8a74275727c518440144b","slug":"assets-worth-rs-1-75-crore-seized-of-gangster-accused-sitapur-news-lko636976382","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के आरोपियों की 1.75 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के आरोपियों की 1.75 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों की एक करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। पुलिस ने डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
एसओ सदरपुर प्रदीप ने बताया कि सदरपुर के मीरनगर मजरा संसारपुर निवासी नौमीलाल यादव, पवन उर्फ सरोज कुमार यादव, हरेश कुमार, सुरेश चन्द्र एक संगठित गिरोह बनाकर मारपीट, हत्या व लोगों में भय उत्पन्न करने का अपराध करते हैं। आरोपियों के पास आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था। इनके पास इतनी पैतृक संपत्ति नहीं थी कि इतने अल्प समय में इतनी कीमती संपत्ति खरीदी सके। पुलिस ने नौमी लाल की गांव संसापुर में स्थित 14 बिस्वा प्लाट पर बने एक धर्म कांटे को सीज किया है।
मीरनगर में एक पक्का मकान, ट्रैक्टर, बाइक को सीज किया है। हरेश कुमार का एक मकान, एक बाइक, सवा छह बीघा कृषि की जमीन, सुरेश का एक मकान, सवा तीन बीघा जमीन और पवन का एक मकान जब्त किया है। इसकी कुल कीमत एक करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गयी है। आगे भी गैंगेस्टर के अपराधियों की अवैध सम्पत्तियों का चिन्हांकन कर उनकी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।