फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Assets of fraudsters in the name of crypto exchange seized

Sitapur News: क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की संपत्ति कुर्क

Thu, 12 Mar 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Assets of fraudsters in the name of crypto exchange seized
सीतापुर। बॉम्बिटेक्स क्रिप्टो एक्सचेंज एप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों की संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को उन्नाव जिले में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की जमीन और 30 लाख रुपये की कार कुर्क की। अब तक इस मामले में कुल पांच करोड़ 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन



सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नवीन चौक निवासी विराट राठौर की तहरीर पर बॉम्बिटेक्स व बीमैक्स रियलिटी के सीईओ जयप्रकाश मौर्य, उसकी पत्नी व कंपनी की डायरेक्टर आशा देवी, देवेंद्र मौर्य, दयाशंकर मौर्य, दीपिका मौर्य समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए और करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों का पता लगा रही थी। इसी क्रम में बुधवार को उन्नाव जिले की हसनगंज तहसील के पिछवाड़ा गांव स्थित करीब एक करोड़ रुपये कीमत की जमीन कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 30 लाख रुपये कीमत की एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति सीतापुर में कुर्क की जा चुकी है और 51 लाख रुपये बैंक खातों में सीज किए गए हैं।



ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

बॉम्बिटेक्स नाम की कंपनी अक्टूबर 2024 में रजिस्टर की गई थी और इसकी वेबसाइट भी बनाई गई थी। निवेशकों को बताया जाता था कि निवेश की गई रकम पर हर महीने 15 प्रतिशत तक रिटर्न मिलेगा। जनवरी 2025 में नई स्कीम लाकर कमीशन 15 से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया। बाद में बॉम्बिटेक्स को दो हिस्सों में बांटकर बॉम्बिटेक्स ट्रेडिंग एप और बॉम्बिटेक्स प्रो एप लॉन्च किए गए। निवेश करने वाले लोगों को यूजर आईडी और पासवर्ड दिए जाते थे, जिनसे लॉगिन करने पर वेबसाइट पर निवेश और मुनाफे के आंकड़े दिखाई देते थे। हालांकि यह सिर्फ वेबसाइट पर दिखने वाले आंकड़े थे। निवेशकों से जमा कराए गए रुपये हवाला के जरिए दुबई भेजकर वहां संपत्तियां खरीदी गईं।




ठगी से बचने के तरीके

क्रिप्टो में निवेश के लिए केवल फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट से पंजीकृत प्लेटफॉर्म जैसे कॉइनडीसीएक्स, कॉइनस्विच, बाइनेंस आदि का ही उपयोग करें। कम समय में ज्यादा या गारंटीड मुनाफे का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें। निवेश से पहले कंपनी की शर्तें और नियम अच्छी तरह पढ़ें। अगर बार-बार नकद पैसा जमा कराने को कहा जाए तो सतर्क हो जाएं। निवेश से पहले कंपनी का सीआईएन नंबर लेकर उसकी सत्यता जरूर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed