फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ask for money to the post office

डाकघर से घर बैठे मंगाएं पैसे

Sun, 12 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ask for money to the post office
सीतापुर। कोरोना महामारी के कारण आपको डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। आपके द्वार पर ही पैसा मिल जाएगा। डाकघर ने सोशल डिस्टेंसिंग व घर से बाहर न निकलने की ग्राहकों से अपील करते हुए, उन्हें पोस्टमैन के माध्यम से पैसा देने की पहल शुरू की है। आपको पोस्टमैन को फोन करना होगा, वह आपके पास आकर आधारकार्ड के माध्यम से आपको पैसा दे देगा। यह सुविधा जिले के सभी डाकघरों में शुरू की गई है।
विज्ञापन

देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है। ऐसे में प्रधानमंत्री लगातार देशवासियों से घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे है। लेकिन देशवासियों को पैसे की जरूरत होने पर वह मजबूरी में डाकघर जाते है। इसको देखते हुए डाकघर ने नई पहले शुरू की है। जिसके तहत आपका खाता डाकघर में है। वह आधारकार्ड से लिंक है, तब आप अपने नजदीक के डाकघर में जाकर पैसा निकाल सकते है।
विज्ञापन

दूसरा विकल्प रहेगा, आप अपने इलाके के डाकिए को फोन करिए। इससे डाकिया आपके द्वार पर आ जाएगा। आधारकार्ड के माध्यम से आप घर पर ही कैश हासिल कर सकेंगे। एक बार में 10 हजार रुपये तक का कैश प्राप्त कर सकते है। यह सुविधा जिले के सभी 419 डाकघरों में शुरू की गई है। इस सुविधा के माध्यम से जिले में अब तक 487 ग्राहक इसका लाभ उठा चुके है। लॉकडाउन तक यह सुविधाएं बराबर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर के खाताधारक को कैश निकालने के लिए डाकघर आने की जरूरत नहीं है। वह अपने डाकिए के माध्यम से घर पर ही कैश प्राप्त कर सकते है। इस संकट की घड़ी में डाकघर आपके साथ है। जरूरी सेवाएं बराबर दी जा रही है।
- एचके यादव, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed