फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   As the level of Saryu decreased, the work of porcupine increased

Sitapur News: सरयू के घटते ही परक्यूपाइन का काम हुआ तेज

Fri, 04 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
As the level of Saryu decreased, the work of porcupine increased
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू नदी के लगातार कम हो रहे जलस्तर से कटान में भी कमी आई है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड बाराबंकी द्वारा सभी जगहों पर परक्यूपाइन का काम किया जा रहा है। इसे 15 दिन में पूरा करने का दावा हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस काम के पूरे होने के बाद कटान में कमी आएगी। बीते दिनों की अपेक्षा बैराजों से 20 सेमी कम पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को अटौरा के पास लगे मीटर गेज पर सरयू का जलस्तर 117.10 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले बैराजों से अधिक पानी डिस्चार्ज किए जाने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इस वजह से परमगोंड़ा में नंदकिशोर का घर कटान की जद में आ गया था। कलुवापुर के गुलाम, मूलचंद, मंशाराम की जमीन भी कट गई थी। जलस्तर कम होने से अब सब कुछ सामान्य है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग व बाढ़खंड बाराबंकी द्वारा परक्यूपाइन का काम शुरू किया गया है। इस काम में सीमेंट की बल्लियों की तिगोड़िया बनाकर उसमें पेड़ों की डाल भरकर नदी के किनारों पर लगाई जा रही हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि इससे कटान में कमी आएगी।
विज्ञापन

अवर अभियंता नितिन पांडेय ने बताया कि करीब 250 पारक्यू पाइन नदी के किनारे लगाए जाएंगे। यह काम 10 से 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना में 15 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे तीन स्टड भी शामिल हैं। हालांकि जिस तरह जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है उससे ऐसा लगता है कि अब कोई भी परियोजना पूरी होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अखिलेश की मानें तो दो वर्ष पूर्व भी अखरी के पास कटान के समय इसी तरह की मिलती जुलती बंबू कैरेट से कटान को रोकने के प्रयास विफल हो चुके हैं। केवल पैसे की बर्बादी होती है। राजू ने बताया कि जितनी भी परियोजनाएं अब तक आई हैं वह पूरी नहीं हुईं और इस भीषण बाढ़ में कहां गायब हो गईं पता नहीं चल सका।


शारदा का जलस्तर घटने से मिली राहत
तंबौर के कोल्हूपुरवा, मानपुर, मल्लापुर, लखनीपुर में शारदा का जलस्तर एक मीटर से अधिक नीचे आ गया है। जलस्तर घटने से बाशिंदों की को थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि नदी अभी कटान कर रही है। इस वजह से किसानों की चिंताएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed