Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Arya Kanya Inter College students took to the streets against the Principal

Sitapur News: प्रधानाचार्य के खिलाफ सड़क पर उतरीं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं

Sat, 05 Oct 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Arya Kanya Inter College students took to the streets against the Principal
सीतापुर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार कोे प्रधानाचार्य पर घर के कामकाज करवाने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। कॉलेज के बाहर सड़क पर दो घंटे तक प्रदर्शन चला। छात्राओं ने बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं भी छात्राओं के साथ खड़ी नजर आईं। सूचना पाकर नायब तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह छात्राओं को शांत कराया गया। प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। प्रधानाचार्य ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जब छात्राएं पानी पीने के लिए टंकी के पास गईं तो उसमें पानी नहीं था। विद्यालय में बिजली भी नहीं थी। इस पर सभी भड़क गईं। कॉलेज के बाहर आर्यनगर संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण आवाजाही प्रभावित रही। सूचना पाकर नायब तहसीलदार डॉ. अतुल सेन सिंह व इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला मौके पर पहुंचे। किसी तरह छात्राओं को शांत कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाचार्य बिजली विभाग में संविदाकर्मी के पद पर तैनात एक युवक को बुलाकर विद्यालय में पढ़वाती हैं। आरोप है कि वह छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। छात्राओं ने कहा कि प्रधानाचार्या घर पर छात्राओं को बुलाकर झाड़ू पोंछा करवाती हैं। अगर कोई मना करता है तो वह उसके साथ दुर्व्यवहार करती हैं। प्रदर्शन के समय वहां मौजूदा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं के आरोपों का समर्थन किया। शिक्षिकाओं ने कहा कि हम भी प्रधानाचार्य से बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन




शिक्षिका बोलीं, मेरे पापा को धमका रहीं

शिक्षिका ख्याति सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय में छात्राओं व शिक्षिकाओं को अपशब्द कहती हैं। छात्राओं का शोषण करती हैं। उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत की लेकिन कोई भी अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं। शिक्षिका बिंदु ने कहा कि प्रधानाचार्य मेरे चरित्र पर आरोप लगाती हैं। वह मेरे घर फोन करके पापा को धमकाती हैं। कहती है इन्हें तमीज सिखाओ। शिक्षिका बबिता पांडेय ने कहा कि लंच के समय विद्यालय में बूंद-बूंद पानी आता है। छात्राओं से घरेलू काम करवाएं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस पर भी उल्टा मुकदमा लिखने का आरोप

शिक्षिकाओं ने कहा कि छात्राओं ने परेशान होकर प्रदर्शन किया है। पुलिस मौके पर आई तो खुद ही इंस्पेक्टर मेरे व छात्राओं के साथ खड़े होने के बजाय प्रधानाचार्य के साथ नजर आएं। इंस्पेक्टर बोले यह सब आप लोगों ने करवाया है। आपके खिलाफ ही मुकदमा लिख दूंगा।

....

यह सोची समझाी साजिश

यह सब कंट्रोलर अनिल परिहार के कहने पर हो रहा है। बिजली नहीं थी तो पानी की दिक्कत थी। शिक्षिका ख्याति ही छात्राओं को बाहर बुलाकर ले गईं थीं। अन्य शिक्षिकाएं तो मैनेजमेंट कोटे से हैं। तभी यह विरोध कर रही हैं। यह मेरे खिलाफ एक साजिश है। रही बात घरेलू काम करवाने की तो ऐसा कुछ नहीं है। सभी आरोप गलत हैं।


डॉ. ज्ञानवती दीक्षित, प्रधानाचार्य, आर्य कन्या इंटर कॉलेज


प्रधानाचार्य को कई बार दिया गया नोटिस, नहीं दिया जवाब

17 छात्राओं ने विद्यालय में छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इस पर प्रधानाचार्य को नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कॉलेज में एमडीएम नहीं बनता है। अन्य कई शिकायतें हैं। जब भी कोई लेटर भेजा जाता है तो वह रिसीव नहीं करती हैं। मेरा मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। व्हाट्सएप भी बंद कर दिया है। इसकी जानकारी डीआईओएस को दी गई हैं।

अनिल परिहार, कंट्रोलर/जीआईसी प्रधानाचार्य सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed