फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Arrested in encounter with a reward of Rs 25 thousand, shot in the leg

Sitapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 21 Mar 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Arrested in encounter with a reward of Rs 25 thousand, shot in the leg
सीतापुर। बिसवां कोतवाली और एसओजी टीम ने शुक्रवार सुबह 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीओ बिसवां अमन सिंह के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरकलां थाना क्षेत्र के खालसापुरवा गांव निवासी इंदल गिरि किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने मोचकला इलाके में घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, एक जोड़ी पायल, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed