{"_id":"69d93e957bfaf51c31053885","slug":"ant-and-hardoi-teams-won-the-matches-sitapur-news-c-102-1-stp1001-153745-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंट और हरदोई टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंट और हरदोई टीम ने जीते मैच
Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
महोली में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार देर रात महोली प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए। इनमें से दो मैच आंट व एक हरदोई की टीम ने जीता।
पहला मैच हसीब इलेवन आंट व साहिब इलेवन हरदोई के बीच खेला गया। हरदोई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। आंट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। जैदान ने 17 गेंद पर पांच छक्के व चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 50 रन बनाए। जवाब में हरदोई की टीम निर्धारित आठ ओवर में 111 रन ही बना सकी। आंट की टीम ने सात रन से मैच जीत लिया। जैदान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच हसीब इलेवन आंट व राइजिंग स्टार महोली के बीच खेला गया। आंट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 105 रन बनाए। बल्लेबाज गुलरेज ने 20 गेंद पर छह छक्के व एक चौके की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। जवाब में महोली की टीम 64 रनों पर ढेर हो गई। आंट की टीम ने 41 रन से मैच जीत लिया। गुलरेज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरा मैच साहिब इलेवन हरदोई व तौसीफ इलाही क्रिकेट क्लब सीतापुर के बीच खेला गया। हरदोई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज फरहान ने 17 गेंदों पर नौ छक्के व एक चौके की मदद से सर्वाधिक 68 रन बनाए। सीतापुर की टीम आठ ओवर में 81 रन ही बना सकी। हरदोई ने 57 रन से मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।