{"_id":"640cc7066b6dae7fd70d272b","slug":"answer-will-be-summoned-from-the-absent-officers-sitapur-news-c-13-1-123868-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अनुपस्थित अफसरों से होगा जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अनुपस्थित अफसरों से होगा जवाब तलब
Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ब्लॉकवार चयनित 18 बड़ी ग्राम पंचायतों में शनिवार को जन चौपाल लगाई गई। नोडल अफसरों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। मछरेहटा ब्लॉक में प्रभारी बीडीओ समेत 10 विभागों के अफसर अनुपस्थित रहे। इनसे जवाब तलब किया जाएगा।
कसमण्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पताराकलां में डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाई गई। विभागों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नाली निर्माण, पीएम आवास, शौचालय से संबंधित नौ शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। नोडल अफसर ने चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देकर समय से निस्तारित करने का आदेश दिया।
मछरेहटा विकास खंड की ग्राम पंचायत सडिला के पंचायत भवन में जन चौपाल का आयोजन नोडल अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी राजित राम वर्मा ने की अध्यक्षता में हुआ। ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, नाली निर्माण, गौशाला निर्माण कराए जाने आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
गांव के ही देशराज व राकेश ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ओर से जल जीवन मिशन के तहत टंकी निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। ओम प्रकाश शुक्ला ने गोवंशों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या बताई।
चौपाल में बीडीओ अरुण कुमार वर्मा, सचिव ओम प्रकाश, बीईओ अजय गुप्त मौर्य, एडीओ पंचायत संदीप कुमार, सीडीपीओ सीमा शर्मा, जेई एमआई हरिपाल सिंह, नलकूप विभाग, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व जिला युवा कल्याण विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। नोडल अधिकारी राजित राम वर्मा ने बताया कि जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
लहरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत शादी फत्तेपुर में एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने चार प्रार्थना पत्र दिए। प्रचार-प्रसार के अभाव में मात्र चार ग्रामीण शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे। शिकायतें किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड से संबंधित थी, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर निस्तारण कर दिया गया।