{"_id":"5ff0afac8ebc3e3c9037dc3c","slug":"another-positive-from-corona-the-lowest-case-for-the-first-time-in-nine-months-sitapur-news-lko557849678","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और पॉजिटिव, नौ माह में पहली बार सबसे कम केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और पॉजिटिव, नौ माह में पहली बार सबसे कम केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नए वर्ष के दूसरे दिन कोरोना का खौफ कम हो गया है। पिछले नौ माह के अंतराल के बाद शनिवार ऐसा पहला दिन है जब 24 घंटे में महज एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। जिले में कोरोना का खौफ अप्रैल 2020 से शुरू हो गया था। उसके बाद हर माह मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। 24 घंटे में एक ही दिन में सर्वाधिक 130 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके है। 2021 की शुरुआत राहत भरी खबर से हुई है।
शनिवार को एक मरीज ही पॉजिटिव आया है। जबकि रोजाना करीब दो हजार जांचे हो रही है। इतनी अधिक जांच के बाद एक मरीज मिलना, यह राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य महकमा का मानना है कि एक मरीज मिलने का मतलब जिले में कोरोना का लगभग कंट्रोल हो चुका है। इस समय जो पॉजिटिव लोग आ रहे हैं, वह दिल्ली के लोगों के संपर्क में आने की वजह से हो रहे हैं। जिले में इस समय महज 93 एक्टिव मामले बचे है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि एक दिन में कम केस आना शुभ संकेत है। जिले में लोग कोरोना प्रोटोकाल का सही तरीके से पालन कर रहे है। अब आने वाले अधिकतर केसों में दिल्ली का कनेक्शन जुड़ रहा है।