{"_id":"61608aba8ebc3e62931b0c91","slug":"another-girl-dies-of-fever-sitapur-news-lko5992490147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और बच्ची ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में बुखार की चपेट में आकर भर्ती आशिका की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं बुखार से संक्रमित सात बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए है।
रामकोट इलाके के धरमपुर निवासी आशिका (4) को बुखार के चलते परिवारीजनों ने जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था। काफी इलाज के बावजूद आशिका को कोई फायदा नहीं हो रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं बुखार से संक्रमित सात और बच्चे भर्ती कराए गए हैं।
इनमें सदरपुर इलाके के ऋतिक शर्मा (7), इमलिया सुल्तानपुर इलाके के देशराज (6), लखीमपुर खीरी जनपद की प्रतिष्ठा (2), सकरन इलाके की गौरिया (1), शहर कोतवाली इलाके के विशाल (7), इमलिया सुल्तानपुर इलाके के प्रियांशु (2) व कोतवाली इलाके के आदिल (4) शामिल हैं।
विज्ञापन
मरीजों की बढ़ती तादाद के कारण जिला अस्पताल का महिला व चिल्ड्रेन वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। महिला वार्ड में बिसवां कोतवाली इलाके के कोटरा निवासी मेनका (18) व इसी गांव की रहमन जहां (55) एक ही बेड पर लेटी हुई हैं। वहीं, चिल्ड्रेन वार्ड में संदना इलाके की अंकिता (2) व खैराबाद के बदरहा निवासी नैन्सी (5) को भर्ती कराया गया है। इन वार्डों में एक भी बेड खाली न होने से मरीजों को भर्ती कराने में दिक्कतें आ रही है।
सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल हो जा रहे हैं। आने वाले मरीजों को अस्पताल की तरफ से बेहतर इलाज दिया जा रहा है।