फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anna Mahotsav: Two lakh families got ration

अन्न महोत्सव :दो लाख परिवारों को मिला राशन

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Anna Mahotsav: Two lakh families got ration
कसमंडा में अन्न महोत्सव कार्यक्रम में लाभार्थी को राशन बैग देती नोडल अधिकारी सारिका मोहन। (संवा? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में गुरुवार को अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत राशन की दुकानों को सजाकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। कार्डधारकों को राशन उपलब्ध कराया गया। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना के चलते समाज के निर्धन व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लाभान्वित लाभार्थियों को पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति भोजन से वंचित न रहने पाए। इस योजना के प्रचार प्रसार को लेकर अन्न महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिसके तहत जनपद की समस्त उचित दर की दुकानों व आयोजन स्थलों पर टेंट लगाकर फूल मालाओं से सजाया गया। दुकानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बैग में अनाज का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर शाम पांच बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में 1,92,065 परिवारों व शहरी क्षेत्रों में 13,356 परिवारों व जनपद में 2,05,421 परिवारों को राशन दिया गया है। प्रदेश में वितरित राशन कार्डों में जनपद का स्थान चतुर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed