फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anjani became DPRO for a day

Sitapur News: अंजनी बनीं एक दिन की डीपीआरओ

Wed, 08 Oct 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Anjani became DPRO for a day
सीतापुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बुधवार को कमला शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अंजनी मिश्रा को एक दिन का जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया। अंजनी ने कर्मचारियों से शासन की सभी योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान परसेंडी के अढ़ावल खुर्द गांव से आई महिला के मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधी समस्या का निस्तारण कराया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. निरीश चंद्र साहू, जिला समन्वयक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मिशन शक्ति के तहत आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की गौरी सिंह को मिशन शक्ति का एंबेसडर बनाया गया। निरीक्षक राज बहादुर सिंह व महिला आरक्षी आशा शर्मा ने छात्राओं को सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि एआई के जमाने में सब कुछ संभव है। इसलिए बेटियां सोच समझ कर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। साइबर संबंधी समस्या के लिए 1930 डायल करें। इस दौरान प्रतिभा सिंह व गौरी सिंह ने वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान आरक्षी मनीष चौधरी, विनीत कुमार, उप प्रधानाचार्य नीरज पाण्डेय, वरिष्ठ आचार्य सत्यव्रत शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed