{"_id":"5d1900608ebc3e3cc35fd702","slug":"angry-villagers-mortgages-to-power-corporation-workers-sitapur-news-lko468165464","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को बनाया बंधक
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। रामपुर मथुरा के रायसेनपुर गांव में रोजाना फुंक रहे ट्रांसफार्मर की समस्या से निजात न मिलने पर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव आए पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने समझाया पर ग्रामीण नहीं माने।
मौके पर पहुंचे एसडीओ ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। करीब तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। रायसेनपुर गांव में करीब एक सैकड़ा विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी यहां पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
यह लगभग हर माह ओवरलोड के कारण जल जाता है। पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद चल रही है। इससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे है। इससे किसान न तो गर्मी से निजात पा रहे है, न ही अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है इसको लेकर कई बार अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने का अनुरोध किया जाता रहा है। लेकिन इस समस्या पर जिम्मेदारो ने कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार को पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी नया ट्रांसफार्मर लेकर गांव पहुंचे।
आक्रोशित भीड़ ने कर्मचारियों की गाड़ी को रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे परेशान कर्मचारियों ने तत्काल 100 डायल पुलिस को फोन करके जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन भीड़ उच्च अधिकारियों को बुलाने पर अड़ी रही।
इसके बाद कर्मचारियों ने पूरे मामले को एसडीओ को अवगत कराया। उसके बाद एसडीओ रेउसा मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह में 16-16 केवी के दो और नए ट्रांसफार्मर लगवाने के आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इससे करीब तीन घंटा तक गांव में अफरातफरी मची रही।
गांव में लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर फूंक रहे है। यहां पर अलग से दो ट्रांसफार्मर लगवाकर जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
- शिवेंद्र मोहन, एसडीओ