{"_id":"6383b1d2c5e73945f25a54e6","slug":"angry-over-challan-lineman-cuts-electricity-to-outpost-sitapur-news-lko659211166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: एक हजार का चालान काटने से नाराज लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काटी, कामकाज हुआ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: एक हजार का चालान काटने से नाराज लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काटी, कामकाज हुआ ठप
Mon, 28 Nov 2022 12:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झरेखापुर (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, झरेखापुर (सीतापुर)
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 12:23 PM IST
सार
पुलिसकर्मियों ने हेलमेट न पहनने के कारण संविदा कर्मी लाइनमैन का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। इससे नाराज लाइनमैन ने पुलिस चौकी की बिजली काट दी।
विज्ञापन
झरेखापुर पुलिस चौकी।
- फोटो : SITAPUR
विस्तार
पुलिस को लाइनमैन का चालान करना महंगा पड़ गया। नाराज लाइनमैन ने बकाया होने पर पुलिस चौकी की बिजली काट दी। इससे चौकी में कामकाज ठप हो गया। झरेखापुर पावर हाउस में कार्यरत संविदा कर्मी लाइनमैन मनोज कुमार शनिवार शाम दफ्तर से घर जा रहा था।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि झरेखापुर चौकी क्षेत्र में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उसकी बाइक को रोका और हेलमेट न लगाने पर उसका एक हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया। उसने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने बिना कोई नोटिस दिए पुलिस चौकी की बिजली काट दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैनपुरी उपचुनाव : नेताजी के नाम और उनके काम पर वोट मांग रहे सपाई, अखिलेश भी इसी रणनीति पर कर रहे हैं काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन दिन बाद भी नवगठित कमिश्नरेट में अफसरों की तैनाती नहीं, कई बैठकों के बाद भी नहीं हुआ निर्णय
इससे पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए। इससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पावर हाउस के अवर अभियंता रमेश मिश्रा ने स्वयं चौकी पर जाकर कनेक्शन को जुड़वाया। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी पर 5.81 लाख बिजली का बिल बकाया है।
इंस्पेक्टर आलोकमणि त्रिपाठी का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन को पुलिस ऑफिस को बिल बकाया होने का नोटिस देना चाहिए था। नियमों के विपरीत कनेक्शन काटना गलत है।