फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry at the plucking of mangoes, father and son killed the teenager

Sitapur News: आम तोड़ने पर नाराज होकर पिता-पुत्र ने की थी किशोर की हत्या

Sat, 24 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Angry at the plucking of mangoes, father and son killed the teenager
सीतापुर। आम तोड़ने से नाराज होकर आरोपी पिता मोहम्मद साबिर व उसके पुत्र अरशद ने किशोर रवि गौतम की हत्या की थी। थानगांव में 19 मई को किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद इस मामले में जांच की दिशा बदल गई थी। पुलिस ने पिता-पुत्र को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आला कत्ल डंडा, एक जोड़ी चप्पल व रस्सी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


थानगांव निवासी रवि गौतम (15) का शव 19 मई को गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में जबरपुरवा गांव के मजरा ग्वारी निवासी मोहम्मद साबिर व उसके पुत्र अरशद को जगदीशपुर गांव से हजरिया गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में साबिर ने बताया कि 19 मई को वह बाग की रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रवि गौतम चुपके से आकर आम तोड़ने लगा। उसने गुस्से में आकर किशोर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद वह नीचे गिर गया। गिरने के बाद किशोर की गर्दन साबिर के पैर के नीचे आ गई। मौके पर ही रवि ने दम तोड़ दिया। तभी उनका पुत्र अरशद बाइक से आ गया। दोनों उसी बाइक से किशोर के शव को सलीम के गन्ने के खेत के पास ले गए।

वहां मेड़ पर बंधी प्लास्टिक की रस्सी से कुछ टुकड़ा काटकर फंदा बनाया। उसी फंदे के सहारे रवि गौतम को खेत के किनारे कच्ची सड़क पर लगे नीम के पेड़ पर ले जाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया। थाना प्रभारी अतुल शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed