फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   An integrated court complex equipped with state-of-the-art facilities will be built near Ilsiya Park

Sitapur News: इलसिया पार्क के करीब बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एकीकृत न्यायालय परिसर

Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
An integrated court complex equipped with state-of-the-art facilities will be built near Ilsiya Park
सीतापुर। शहर में इलसिया पार्क के करीब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एकीकृत न्यायालय परिसर का निर्माण कराया जाएगा। इसकी इमारत पांच मंजिला होगी। इसमें 56 न्यायालयों का संचालन होगा। सरायन नदी के तट पर 30 एकड़ क्षेत्रफल में इस एकीकृत न्यायालय परिसर को विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के आदेश पर तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह ने बताया कि परिसर के लिए जमीन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ मौके का भ्रमण भी किया गया है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय सीतापुर में 56 कोर्ट स्वीकृत हैं। वर्तमान में यहां 47 कोर्ट संचालित किए जा रहे हैं। 13 न्यायालय रिक्त हैं। इसकी वजह जिला एवं सत्र न्यायालय में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जगह की कमी बताई जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए अब यहां एकीकृत न्यायालय परिसर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। नेशनल हाईवे के किनारे इलसिया पार्क के करीब 30 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। न्यायालय के जानकारों की मानें तो करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिल का भवन बनाया जाएगा। एकीकृत न्यायालय परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां हॉई सिक्योरिटी के बीच एक छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया होगी। सरायन नदी का किनारा होने से परिसर का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। तहसीलदार सदर भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं। राजकीय निर्माण निगम की ओर से एकीकृत न्यायालय परिसर बनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन



पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए बनेगा खास कक्ष
एकीकृत न्यायालय परिसर में हाई प्रोफाइल मामलों की सुनवाई एक खास न्यायिक कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से की जा सकेगी। इसमें पीड़ित और आरोपी दोनों न्यायालय कक्ष में मौजूद रहेंगे, लेकिन भौतिक रूप से आमने-सामने नहीं होंगे। वह दोनों कक्ष के पास बने कमरों में रहेंगे। वहीं, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधीश दोनों के बयान दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिदिन दर्ज होते हैं 5500 केस
जिला एवं सत्र न्यायालय सीतापुर में रोजाना औसतन 5500 केस दायर किए जाते हैं। इसमें 90 फीसदी क्रिमिनल जबकि 10 फीसदी सिविल से जुड़े होते हैं। वर्तमान समय में यहां करीब 2,04,496 केसों की सुनवाई चल रही है।


इन सुविधाओं से लैस होगा एकीकृत न्यायालय परिसर
- हाई प्रोफाइल मामलों के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष
- कैंटीन
- स्वास्थ्य संबंधी सुविधा
- डाक काउंटर
- फोटोकॉपी की दुकानें
- जनसुविधा केंद्र
- बार एसोसिएशन चैंबर
- वाहन पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed