Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Amritshala of youth will be seen in Dubawan's school

Sitapur News: दुबावां की पाठशाला में दिखेगी युवाओं की अमृतशाला

Fri, 17 Mar 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Amritshala of youth will be seen in Dubawan's school
सीतापुर। डेनमार्क में प्राथमिक शिक्षा में ही स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को देख एक युवा ने अपने देश में भी कुछ अलग करने की ठानी। आईआईटी मुंबई और एम्स के पूर्व छात्रों के साथ मिलकर एक संस्था बनाई। अब संस्था के जरिए पाठशाला में अमृतशाला बनाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। डीएम ने पिसावां विकासखंड की ग्राम पंचायत दुबावां के प्राथमिक विद्यालय में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कार्य करने की मंजूरी दी है। सीतापुर शहर के रोटी गोदाम मोहल्ला के रहने वाले प्रियव्रत त्रिवेदी मर्चेंट नेवी मेंं कैप्टन हैं। कुछ समय पहले उनकी तैनाती डेनमार्क में थी।
विज्ञापन

डेनमार्क में उन्होंने देखा कि प्राथमिक शिक्षा के दौरान बच्चों और अभिभावकों को हेल्थ एजुकेशन यानी स्वास्थ्य शिक्षा (एचई) व हेल्थ प्रमोशन (एचपी) के प्रति जागरूक किया जाता है। यहीं से प्रियव्रत के जेहन में यह बात कौंध गई, कि अपने देश में भी इसको लेकर कार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए आठ दोस्तों के साथ मिलकर उसने अथर्व भारत फाउंडेशन बनाई। फाउंडेशन के सदस्यों की सहमति से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के चार राज्यों के एक जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में एचपी और एचई को लेकर कार्य करने की योजना बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में मध्य प्रदेश के शिवपुरी, हिमाचल प्रदेश के सोलन, जम्मू कश्मीर के बांडीपुरा और उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक विद्यालय को चयनित किया गया है। फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुवार को डीएम अनुज कुमार सिंह और बीएसए अजीत कुमार से इसे लेकर चर्चा की।
डीएम ने पायलट प्रोजेक्ट में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। बीएसए ने पिसावां के बीईओ को इस प्रोजेक्ट की जानकारी देकर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

चार चरणों में पूरे कराए जाएंगे काम
पिसावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दुबावां में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार चरण में कार्य किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। अमृत शाला के तहत स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी। एडू हेल्थ लैब की स्थापना की जाएगी। इस लैब में एक किट होगी, जिससे हर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकेगा और एक टॉर्सो भी दिया जाएगा। टॉर्सो में शरीर के हर हिस्से के बारे में अलग अलग जानकारी होती है। इसके अलावा हेल्थ वेदा के तहत स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकें भी दी जाएंगी।

टीम में शामिल हैं एक से एक होनहार
युवाओं की टीम में सभी आठ लोग बेहद होनहार हैं। प्रियव्रत त्रिवेदी मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं तो डाॅक्टर विवेक शर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफीसर हैं। मर्चेंट नेवी में ही कैप्टन लक्ष्मेंद्र प्रताप सिंह भी इस टीम में शामिल हैं।

कानपुर के रामा मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डाॅ. मधुकर वशिष्ठ, मुंबई आईआईटी के पूर्व छात्र शैलेंद्र जैन, दिल्ली एम्स से पासआउट डाॅ. मनीष सिंह, बार्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अवर अभियंता शुभम त्रिवेदी और एमसीए करने के बाद दुबावां के प्रधान निर्वाचित हुए कुशाग्र दीक्षित टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed