फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Amrit Sarovar will be built in Gram Panchayats

Sitapur News: ग्राम पंचायतों में बनेंगे अमृत सरोवर

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will be built in Gram Panchayats
सीतापुर। पूर्व में जिन ग्राम पंचायत में मनरेगा से अमृत सरोवर बन गए थे, उनके अलावा जो ग्राम पंचायतें मानक पूरा करती हैं, वहां अब अमृत सरोवर बनाया जाएगा।इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। स्थल चयन के बाद संबंधित ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के निर्माण संबंधी कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा से ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाता है। इसमें पंचायत की भी धनराशि खर्च की जाती है। जिले में 1588 ग्राम पंचायतें हैं। शासन की मंशा है कि मानक पूरे करने वाली सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण हो जाए।
विज्ञापन

पूर्व में चयन तो अधिक ग्राम पंचायतों का किया गया था, लेकिन 461 अमृत सरोवर विभागीय वेबसाइट पर पूरे दिखाए जा रहे हैं। जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक अमृत सरोवर नहीं बन सके हैं, उनमें इनका निर्माण कराए जाने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तय फार्मेट पर सूचना भी भेजी जानी है। इसके लिए विभाग से कार्रवाई शुरू की जा रही है, जिससे ग्राम पंचायतों में अमृत सराेवर का निर्माण हो सके। एपीओ मुख्यालय विकास सिंह और दिलीप शुक्ला ने बताया कि अमृत सरोवर के मानकों पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों में स्थल चयन के बाद निर्माण संबंधी कार्रवाई शुरू की जाएगी।


अमृत सरोवर बनाने के लिए होंगे ये कार्य
एपीओ दिलीप शुक्ला बताते हैं कि अमृत सरोवर बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन होनी चाहिए। संबंधित स्थल पर तालाब के साथ पौधरोपण किया जाएगा। पाॅथवे बनेगा। शर्त यह है कि बनने वाले सरोवर में 10 हजार क्यूसेक मीटर पानी की क्षमता होनी चाहिए। सरोवर का पानी स्वच्छ रखने के लिए पानी जाने और निकलने का रास्ता बनेगा। अन्य कार्य भी कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed