फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ambulance driver dies in mysterious circumstances

108 एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में जान गई

Tue, 28 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver dies in mysterious circumstances
लहरपुर (सीतापुर)। सीएचसी पर तैनात एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उसने लखनऊ में दम तोड़ा है। पुलिस जांच की बात कह रही है। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हेमपुर गांव निवासी शिवम श्रीवास्तव (25) पुत्र राकेश श्रीवास्तव लहरपुर सीएचसी पर तैनात था। वह 108 एंबुलेंस का चालक था। अस्पताल में ही बने कैंपस में वह रहता था। बताते हैं कि सोमवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसे किसी जीव ने काट लिया है। हालांकि, डॉक्टरों ने देखने के बाद कहा कि जीव-जंतु के काटने के आसार नहीं लग रहे हैं। हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल, फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। लहरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मित्रा ने बताया कि एंबुलेंस चालक के शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बताया कि मृतक की कोरोना की जांच कराई है। रिपोर्ट निगेटिव आई है। एंबुलेंस चालक की मौत से सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चार बहनों का अकेला भाई और मां-बाप की इकलौती औलाद होने की वजह से परिवार का रो-रोकर बुुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed