{"_id":"6ac928c21f1716b530040a43","slug":"alternative-documents-also-valid-for-identification-in-the-teachers-constituency-election-sitapur-news-c-97-1-ayo1002-160624-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शिक्षक निर्वाचन में पहचान के लिए वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शिक्षक निर्वाचन में पहचान के लिए वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य
विज्ञापन
अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा ने बताया कि प्रतिरूपण रोकने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिन मतदाताओं के पास फोटो पहचान पत्र नहीं होगा, उन्हें पहचान के लिए निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने बताया कि वैकल्पिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा निजी औद्योगिक घरानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी मान्य होंगे। सांसदों, विधायकों, पार्षदों और शैक्षिक संस्थाओं की ओर से जारी पहचान पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र भी पहचान के लिए मान्य होगा। दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) भी वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
संवाद