{"_id":"6956c2278a75c4bf010a1326","slug":"allegations-of-occupation-of-200-year-old-cemetery-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147411-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 200 साल पुराने कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 200 साल पुराने कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन
कब्रिस्तान की जमीन पर लगी रेडीमेड बाउंड्रीवाॅल।
- फोटो : कब्रिस्तान की जमीन पर लगी रेडीमेड बाउंड्रीवाॅल।
खैराबाद। इलाके के अर्जुनपुर में 200 साल पुराने क्रबिस्तान पर रातों रात अवैध कब्जे को लेकर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने नाराजगी जाहिर की है। सांसद का आरोप है कि तहसीलदार सदर की शह पर ही अवैध कब्जा हुआ है। हालांकि, तहसीलदार ने जांच की बात कही है।
सांसद राकेश राठौर ने बताया कि अर्जुनपुर में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत लेकर स्थानीय लोग उनके पास आए थे। उन्होंने डीएम से इस बारे में बात की तो डीएम ने तहसीलदार को इसकी सही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
वहीं, सांसद ने कहा कि अर्जुनपुर और भूलनपुर गांव निवासी नसीम खान, राशिद, लियाकत, वारिस, दानिश व अन्य लोग उनके पास आए।
सभी ने आरोप लगाया कि पूर्वजों द्वारा स्थापित 200 वर्ष पुराने कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसमें तहसीलदार सदर की भूमिका संदिग्ध है।
सांसद का आरोप है कि जब उन्होंने तहसीलदार सदर से इस विषय में बात की तो उन्होंने गुमराह किया। रेडीमेड बाउंड्रीवाॅल लगाकर कब्जा किया गया है। इस पर सांसद ने खुद लोगों के साथ जाकर जिलाधिकारी डाॅ राजा गणपति आर से मुलाकात की। डीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।