{"_id":"6a63ade015fdd54b2c0e0cc2","slug":"allegation-of-irregularities-in-the-land-consolidation-process-sitapur-news-c-102-1-stp1003-160687-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
Fri, 24 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के ग्राम बिलरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता के संबंध में भारतीय संविधान सुरक्षा संघ सेवा संस्थान के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार सूरज भारती को दिया गया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चकबंदी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से खेतों के चक गलत तरीके से काटे गए हैं। जबकि पूर्व में की गई चकबंदी जोत के चक स्थलों का निरीक्षण अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नहीं किया गया है। किसानों ने चकबंदी पर रोक लगाकर चकों का निरीक्षण करने की मांग की। आरोप है कि सुविधा शुल्क न मिलने पर अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा चकों से छेड़छाड़ की गई है और उन्हें रास्ते, नदी व तालाबों में चक काटकर दे दिए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में रामसेवक, राम लोटन, हरकिशन, कौशल कुमार, विजय, उमेश, सोबरन लाल, शत्रुघ्न, दिलेराम, सीताराम आदि शामिल रहे। (संवाद)