फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Alert in hospital

जिला अस्पताल से सीएचसी तक अलर्ट

Sun, 30 Oct 2016 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
Alert in hospital
दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक अलर्ट मोड पर है। किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले भर में करीब 21 डॉक्टर दीपावली के दिन स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी को संभालेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तीन चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट व 5 ट्रेनी फार्मासिस्टों की ड्यूटी दीपावली के दिन लगाई गई है। इसी तरह से जिले के 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर बर्न वार्ड तक करीब 40 बेड सुरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


दमकल गाड़ियां भी मुस्तैद
दिवाली पर पटाखों से होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि जिला मुख्यालय के अलावा कस्बों में भी आग से निपटने के लिए वाहनों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed