फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Akhilesh met Azam in jail

Sitapur News: जेल में आजम से मिले अखिलेश

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh met Azam in jail
सीतापुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जिला कारागार में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। वे करीब दोपहर 12 बजे जिला कारागार पहुंचे और डेढ़ बजे बाहर निकले। डेढ़ घंटे तक अंदर रहने के दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की कई सीटों को लेकर चर्चा की। साथ ही कई अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। रामपुर सीट पर किस उम्मीदवार को उतारना है इसको लेकर भी दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई।
विज्ञापन

जेल से बाहर आने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उनके पूरे परिवार को न्याय मिलेगा। सरकार को चाहिए कि वह आजम खां के पूरे परिवार को एक ही जेल में रखे। सरकार उनको परेशान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि उनकी पार्टी दुनिया में सबसे बड़ी है। लेकिन ऐसा लग रहा है भाजपा वर्ल्ड झूठे मुकदमों का बड़ा रिकार्ड बना रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं हर जगह यही आलम है। इसके बाद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन






इलेक्टोरल बॉन्ड व छुट्टा मवेशियों पर कसा तंज



अखिलेश यादव ने भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर छुट्टा मवेशियों के मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। उनको पता है कि इस बार जानता सत्ता से हटा देगी। चाहे बेरोजगारी हो, किसान मुद्दा या इलेक्टोरल बॉन्ड, भाजपा घबराहट में ईडी और सीबीआई को आगे कर रही है। विपक्ष को आर्थिक मदद मिले तो उसे चंदा कहा जा सकता है, लेकिन भाजपा वालों ने तो वसूली की है। जिसकी लिस्ट लंबी है। वहीं, छुट्टा मवेशियों पर तंज कसते हुए कहा कि शहर में आते समय उनको 10 आवारा गोवंश मिले। एक तो जिला कारागार तक आ गया था। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए पूछा कि उससे आप बचे कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 मिनट की मुलाकात के बाद आजम ने पढ़ी जुमे की नमाज


जेल में अखिलेश यादव ने आजम खां से शुक्रवार को करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। उनके साथ पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व रामपुर जिलाध्यक्ष अजय भी थे। आम लोगों की जहां मुलाकात होती है उसके पास ही आजम खान की बैरक है। लेकिन उनकी मुलाकात आम मुलाकातियों से हटकर कराई गई।मुलाकात के बाद अखिलेश ने जेल में सूक्ष्म जलपान भी किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि नमाज का समय होने के कारण आजम ने मुलाकात के बाद ही नमाज पढ़ी। इस दौरान जेल के बाहर काफी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, एमएलसी जासमीर अंसारी, लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव, आनंद भदौरिया संग पूर्व विधायक साहाबाद विजय सिंह, अल्पसंख्यक सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारिब खान सहित अन्य शामिल रहे।

अच्छा प्रत्याशी हो तो नाम बताना
सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि अखिलेश यादव से सीतापुर संसदीय सीट के प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हुई। यह सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आपकी नजर में कोई अच्छा प्रत्याशी हो तो नाम अवश्य सुझाएं। इस संबंध में कांग्रेस से चर्चा की जाएगी।



पांच माह बाद आई आजम की याद



फर्जी दस्तावेज मामले में सजा काट रहे आजम की याद अखिलेश यादव को पांच महीने बाद आई। सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान को 22 अक्तूबर, 2023 को सीतापुर करागार लाया गया था। बीते 18 अक्तूबर को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खां उनके पुत्र अब्दुल्ला और पत्नी तंजीम फातिमा को सजा सुनाई गई थी। तब से वे यहां सजा काट रहे हैं। अब जब चुनाव आया तो अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। जबकि जब वर्ष, 2020 में 88 मुकदमे दर्ज होेने के बाद आजम आए तो अखिलेश उसी दिन उनसे मिलने चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed