फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After offering prayers, he prayed for peace and tranquility

Sitapur News: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 29 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
After offering prayers, he prayed for peace and tranquility
ईदगाह के बाहर पेश ए इमाम को बधाई देते भाजपा व सपा नेता। संवाद
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सौ से अधिक धर्मस्थलों पर अकीदतमंदों ने शांतिपूर्वक नमाज अदा की। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी। जिलाधिकारी राजा गणपति आर भी अपने मातहतों के साथ भ्रमणशील रहे। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शहर की ईदगाह, जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में समय से नमाज अदा हुई। मानपुर में हजारों लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। पकरिया ईदगाह, परसेहरा ईदगाह, बखरिया ईदगाह सहित क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। ईदगाहों के बाहर अस्थायी दुकानों पर मेले जैसी रौनक रही। बच्चों ने खिलौने, गुब्बारे और मिठाइयां खरीदीं। प्रशासन त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्क रहा। सभी प्रमुख ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


उजहांगीराबाद में ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत से मनाया गया। लोग रात से ही त्योहार की तैयारी में जुट गए थे। सुबह साफ कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचे। जहांगीराबाद ईदगाह में सुबह 8 बजे इमाम हाफिज मौलाना तजकीर आलम कासमी ने नमाज पढ़ाई। कस्बे के चौराहे पर मेला भी लगा, जहां बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। लोगों ने मिठाइयां व अन्य सामान खरीदे और परंपरानुसार कुर्बानी की रस्में अदा कीं। नायब तहसीलदार सुधीर कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल नीलेश कुमार यादव व क्षेत्रीय उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के साथ आरक्षी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौली में भी ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। बाड़ी गांव स्थित हुसैनपुर ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 7:30 बजे जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैफ रजा ने विशेष नमाज अदा कराई। हजारों मुस्लिम भाइयों ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। मौलाना सैफ रजा ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। खैराबाद में 9 बजकर 30 मिनट पर ईदगाह पेश इमाम मुफ्ती इलियास ने नमाज अदा कराई। मौलाना मुफ्ती आबताब आलम नदवी, ईदगाह मुतवल्ली इकराम हुसेन, काजिम हुसेन,सरकार आलम,आदि हजारों की तादात मे अकीदतमंदों की मौजूदगी रही।

नमाजियों को गर्मी से बचाने के लिए लगे कूलर पंखे
लहरपुर में भी ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। नगर के प्रमुख ईदगाह में मुफ्ती नासिर ने नमाज अदा कराई। बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद सहित कई अधिकारी ईदगाह स्थल पर उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद ने नगर में साफ-सफाई का बेहतर प्रबंध किया था। भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर पंखे व कूलर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed