फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the field

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the field
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गांव के बाहर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव खेत में फेंक दिया और भाग निकले। सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर हत्या आदि की धाराओं में केस दर्जकर लिया है। हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महोली इलाके के चंदेसुवा निवासी मुन्नालाल (30) पुत्र कमलेश शुक्रवार शाम को घर से दवा लेने के लिए शाहपुर गया था। काफी देर तक घर लौटकर नहीं आया, इस पर परिजन चिंतित हो उठे और युवक की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। रात भर परिवार के लोग परेशान रहे। शनिवार सुबह होने पर फिर से तलाश शुरू की। बताते हैं कि तलाशने के दौरान परिजनों को युवक का शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव, लहरपुर कोतवाल ओपी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मृतक के मुंह से खून रिस रहा था, इससे परिजनों और मौजूद लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। उसके शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। घटनास्थल पर दवा भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के पिता कमलेश ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंकने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या आदि की धाराओं में अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। युवक की हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। इंस्पेेक्टर ओपी राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर करेगी।

लहरपुर में युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। वह घर से दवा लेने के लिए निकला था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्जकर पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
- यादवेंद्र यादव, सीओ लहरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed