फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Advocates surrounded Lalbagh intersection

Sitapur News: अधिवक्ताओं ने घेरा लालबाग चौराहा, जाम से बढ़ी परेशानी

Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Advocates surrounded Lalbagh intersection
सीतापुर। तरीनपुर में एक वकील के मकान को ढहाने के विरोध में शनिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लामबंद हो गए। नाराज अधिवक्ताओं ने लालबाग चौराहे का घेराव किया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे वाहनों की आवाजाही बंद रही। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को किसी तरह शांत कराया। पूरे मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी अधिवक्ता माने।
विज्ञापन

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता सदाशिव त्रिवेदी का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तरीनपुर में आवास बना हुआ था। तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को मकान को तालाब की जमीन पर बने होने की बात कहकर बिना कोई नोटिस दिए ध्वस्त कर दिया है। मकान का मानचित्र स्वीकृत है। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने दोपहर करीब 12 बजे लालबाग चौराहे का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे वकील जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पहले अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मांग की तालाब की कि निष्पक्ष ढंग से पैमाइश कराई जाए। तालाब की सीमाएं तय की जाएं। मकान को गिराए जाने की क्षतिपूर्ति दी जाए। वहीं इससे पहले अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन सभागार में बैठक की। अधिवक्ताओं ने नौ जुलाई तक काम से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान अध्यक्ष विजय अवस्थी, महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशरत अली खां, ज्येष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार पांडेय, आशुतोष वाजपेयी, उपाध्यक्ष अंबरीश शुक्ला, आरती राय, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र, हरीश त्रिपाठी, बुद्धि प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed