{"_id":"60ca3ffe8ebc3e2d47799a1b","slug":"advocates-staged-a-sit-in-for-the-demands-sitapur-news-lko5827739144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। जिसके जरिए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में पेयजल, इंटरलॉकिंग, सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई न किए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिस पर उपजिलाधिकारी ने अप्रैल माह में समस्या समाधान किए जाने का आश्वासन दिया था।
दो माह व्यतीत हो जाने के बावजूद समाधान होता न होते देख बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र दीक्षित व महासचिव नीरज मिश्रा ने 8 जून को उप जिला अधिकारी को पत्र देकर समस्याओं से निजात न दिलाए जाने तक उपजिलाधिकारी कोर्ट का बहिष्कार करने का एलान किया था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में बनी कैंटीन का ठेका हो जाने के बावजूद कैंटीन का संचालन अधिवक्ता चैंबर के पड़ोस स्थित गैराज से किया जा रहा है। समस्याओं का निदान न होते देख बुधवार से बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान अधिवक्ता अभय मिश्रा, यदुवीर सिंह, संगीत मिश्रा, नितेश सिंह, यदुनाथ प्रसाद, मुंशीराम, अभय यादव, उमाकांत मिश्रा, विजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि अधिवक्ताओं की प्रमुख दो मांगे हैं। जल्द ही उनका समाधान करा दिया जाएगा।