{"_id":"6a38c8530cf251bf9500d3d6","slug":"administration-demolished-sp-district-office-using-jcb-located-within-town-hall-complex-in-sitapur-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 21 साल पुराने सपा के जिला कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, देखते ही देखते मलबे में तब्दील; खाली कराई गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 21 साल पुराने सपा के जिला कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, देखते ही देखते मलबे में तब्दील; खाली कराई गई जमीन
Mon, 22 Jun 2026 11:00 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:00 AM IST
सार
सीतापुर में 21 साल पुराने सपा के जिला कार्यालय पर बुलडोजर चल गया। देखते ही देखते बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन खाली करा ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीतापुर में सपा के जिला कार्यालय पर गरजा बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में टाउन हॉल परिसर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय को सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ढहा दिया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पहुंचे चार बुलडोजरों ने पूरी इमारत को ढहाकर मलबे में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाल ही में डीएम कोर्ट ने टाउन हॉल परिसर की जिस जमीन को राज्य सरकार में निहितीकरण का आदेश दिया था, समाजवादी पार्टी का दफ्तर 21 साल से यहीं संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि यह जमीन सरकारी थी। इस बेशकीमती सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए काफी समय से प्रशासनिक गतिविधियां और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही थीं। प्रशासन लगातार इस परिसर को खाली करने के लिए नोटिस और निर्देश दे रहा था। खाली न करने पर बुलडोजर से इसे ढहा दिया गया।
विज्ञापन