{"_id":"6322241a5f6b145f2e18a46f","slug":"adhar-sitapur-news-lko648359133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड बनवाने में सर्वर का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड बनवाने में सर्वर का रोड़ा
विज्ञापन
बीएसएनल ऑफिस में आधार कार्ड बनवाते लोग। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। आधारकार्ड की जरूरत पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। डाकघर, बैंक व सरकारी अस्पतालों में ही आधार कार्ड बनते हैं। आवेदकों की लंबी लाइनें लगती हैं, मगर आए दिन सर्वर व अन्य तकनीकी खराबी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। ऐसे में नए आधार कार्ड बनवाना व उनमें संशोधन करवाना किसी मुसीबत से कम नहीं है।
अमर उजाला टीम ने बुधवार को जिले के कई स्थानों पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया का हाल जाना तो कुछ इसी तरह के हालात नजर आए। शहर में एसबीआई के काउंटर पर दोपहर तीन बजे तक 30 आधारकार्ड बन चुके थे। डाकघर में काउंटर बंद था। बताया गया कि दोपहर दो बजे तक ही आधार कार्ड बनते हैं।
खैराबाद संवाद के अनुसार पोस्ट ऑफिस में आए दिन सर्वर डाउन होने से आधार कार्ड आवेदकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जो काम मिनटों में होना चाहिए वह घंटों में होता है। पोस्ट ऑफिस के रिकॉर्ड के अनुसार सप्ताह में 68 न्यू कार्ड के आवेदन आए हैं। 212 कार्डों में त्रुटि सही करने के आवेदन आए।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस प्रभारी प्रमोद मिश्रा का कहना है कि कभी-कभी सर्वर में दिक्कत हो जाती है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को वापस नहीं भेजा जाता है। महमूदाबाद संवाद के अनुसार नगर के दूरभाष केंद्र पर आधारकार्ड बन रहे हैं। आधार कार्ड सेंटर संचालक सूरज कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आधार कार्ड बनाते हैं। हर रोज 20 से 25 आधार कार्ड बन रहे हैं। नए आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं। बायोमेट्रिक आधार कार्ड में 100 रुपये व डेमोग्राफिक में 50 रुपये लिए जा रहे हैं।
मिश्रिख में आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक अंबरीश कुमार ने बताया कि रोजाना आधार बनवाने 25 से 30 लोग पहुंचते हैं। महोली में बीआरसी व बीएसएनल ऑफिस में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। बीएसएनल ऑफिस में क्षेत्र के लोग कम पहुंच रहे हैं। आपरेटर अजीत कुमार व संदीप सिंह के मुताबिक प्रतिदिन 10 से 15 आधार कार्ड ही बन रहे हैं। यहां बेटे का आधार कार्ड बनाने पहुंचे नौंगवा निवासी परमेश्वर वर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे आ गए थे, तबसे नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। दोपहर दो बजे तक कार्य नहीं हो सका है। लक्ष्मी, सोनू व राकेश भी आधार बनवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
महज 40 लोगों को मिल पाता फार्म
सिधौली में आधार कार्ड बनवाने व नवीनीकरण करवाने में लोगों को मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। नगर में कोतवाली के पास डाकघर में लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। दिनभर में महज 30 से 40 लोगों को फार्म मिल पाता है। अन्य को लौटना पड़ता है। बैंक आफ बड़ौदा में भी आधार कार्ड बनते हैं। यहां भी 30 से 40 लोगों का ही एक दिन में आधार बन पाता है। जबकि एक सैकड़ा तक आवेदक पहुंचते हैं।
रोजाना पहुंचते 100 अधिक लोग
जहांगीराबाद की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रोजाना 100 से अधिक आवेदक आ रहे हैं। तकनीकी कारणों से प्रतिदिन लगभग 45 आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अन्य लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। अगले दिन फिर इन्हें आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक पहुंचकर जद्दोजहद करनी पड़ती है। किसी दिन सर्वर की समस्या आ गई तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
एक मशीन खराब होने से बढ़ी दिक्कतें
मछरेहटा बीआरसी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधारकार्ड बनाए जा रहे हैं। बीआरसी पहुंचे लोगों ने बताया कि नए आधार कार्ड के लिए 100 रुपये ले रहे हैं। सरकारी चार्ज कोई नहीं है। बीआरसी के सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एक मशीन खराब होने के कारण लोगों को आधार कार्ड बनवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी में शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सर्वर की दिक्कत होने से आधार कार्ड बन नहीं पा रहे हैं।
दूर होगी समस्या
आधार कार्ड बनवाने में किसी तरह की कोई समस्या होने का मामला संज्ञान में नहीं है। तकनीकी समस्या तो कभी भी हो सकती है, जिसे तत्काल दूर भी कराया जाता है।
- राम भरत तिवारी, एडीएम