फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Additional thyroid testing machine reached the district hospital

Sitapur News: जिला अस्पताल में पहुंच गई अतिरिक्त थायराइड जांच की मशीन

Sat, 09 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 09 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Additional thyroid testing machine reached the district hospital
जिला अस्पताल में रखी थायराइड मशीन।
सीतापुर। जिला अस्पताल में मरीजों को थायराइड जांच की सुविधा मिल रही है। अब शासन ने एक और अतिरिक्त थायराइड जांच करने वाली मशीन अस्पताल को उपलब्ध करा दी है। यह कैसे और किन कारणों से यहां पर पहुंची है। यह अफसर भी बता नहीं पा रहे हैं। अब इस मशीन को शासन को वापस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब एक साल से मरीजों को थायराइड जांच की सुविधा मिल रही है। रोजाना 30 से 40 मरीजों की जांचें हो रही हैं। एक माह पहले शासन ने एक और थायराइड मशीन उपलब्ध करवा दी थी। यह मशीन अस्पताल में शोपीस बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक मशीन से काम चल रहा है कोई अतिरिक्त मशीन की जरूरत नहीं है। अब इस मशीन शासन को वापस भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल को मिले तो बढ़े सुविधा
जिला महिला अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा नहीं है। यहां के मरीजों को जिला अस्पताल जांच करवाने के लिए रेफर किया जाता है। अगर यह मशीन जिला महिला अस्पताल को उपलब्ध करवा दी जाए तो काफी हद तक मरीजों को सहूलियत मिलेगी। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता ने बताया कि हमारे यहां जांच की सुविधा नहीं है। शासन को पत्राचार किया जा चुका है। जिला अस्पताल में एक मशीन रखी होने की जानकारी मिली है लेकिन शासन स्तर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस होगी मशीन
पहले एक संस्था की तरफ से जिला अस्पताल को मशीन उपलब्ध करवाई गई थी। अब शासन ने सीधे तौर पर एक और मशीन दे दी गई है। यह मशीन कैसे और क्यों आई, इसकी जानकारी नहीं है। इस मशीन को शासन को वापस भेज दिया जाएगा।
डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed