फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   AD STO's salary stopped due to poor progress of family ID

Sitapur News: फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर एडी एसटीओ का वेतन रोका

Fri, 13 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
AD STO's salary stopped due to poor progress of family ID
सीतापुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी (एडी एसटीओ) सतीश कुमार वर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी स्वयं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर निगरानी रखें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आकांक्षात्मक विकास खंड योजना की नियमित बैठक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति में सुधार के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आवास पूर्ण कराने में खराब प्रगति वाले खंड विकास अधिकारियों का वेतन आवास की प्रगति में सुधार होने तक रोका जाए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति में सुधार के लिए समुचित कार्यवाही की जाए। सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed