{"_id":"684b18426b9751fe07000863","slug":"action-will-be-taken-on-implementing-e-office-system-sitapur-news-c-102-1-slko1052-134272-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ई ऑफिस व्यवस्था लागू करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ई ऑफिस व्यवस्था लागू करने पर होगी कार्रवाई
Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद कई विभागों में ई ऑफिस प्रणाली लागू नहीं की जा रही है। जिम्मेदार मैन्युअल ही काम कर रहे हैं। इसे शासन ने गंभीरता से लिया है। ई ऑफिस प्रणाली न लागू करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। इसे लेकर एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम संग अन्य अफसरों को पत्र भेजा है।
सीएम के अपर मुख्य सचिव के पत्र के आधार पर एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम व कलेक्ट्रेट के पटल सहायकों को पत्र भेजा है। इसमें उल्लेख किया गया है कि 30 अप्रैल से पत्रावलियों को ई-ऑफिस प्रणाली से निस्तारित और पत्राचार करने की अपेक्षा शासन ने की थी। नोडल एजेंसी की ओर से बीते माह शासन को दी गई रिपोर्ट में स्थिति अत्यंत खेदजनक मिली।