फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Action on 11 officers

11 अफसरों पर होगी कार्रवाई

Fri, 14 Oct 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

आमजन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह 11 अफसरों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। इन डिफाल्टर अफसरों की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने यह कार्यवाही की है। शासन ने जनसुनवाई पोर्टल के तहत सभी प्रकार की शिकायतें को ऑनलाइन कर रखा है।

विज्ञापन


जनसामान्य के लोग प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लगाकर डीएम तक जो शिकायतें करते हैं वह सब ऑनलाइन दर्ज की जाती हैं। इन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जनसुनवाई के आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों की सूची भी तलब की थी।
विज्ञापन


जिसके बाद डीएम हरकत में आए उन्होंने अफसरों को चेतावनी देकर फटकार भी लगाई, लेकिन फिर भी डिफाल्टर अफसर लंबित शिकायतों के निस्तारण में रूचि नहीं ले रहे। जिसके चलते शुक्रवार को डीएम ने जिले के 11 अफसरों पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सीडीओ, सीएमओ, परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा, एसडीएम मिश्रिख, बीडीओ कसमंडा, खैराबाद, बेहटा, परसेंडी, डीआईओएस, पूर्ति निरीक्षक लहरपुर शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed