{"_id":"584c34474f1c1be35944b789","slug":"action-on-10-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अफसरों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अफसरों पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस को गंभीरता से न लेना जिले के दस अफसरों को महंगा साबित हुआ। डीएम अमृत त्रिपाठी ने सात दिसंबर को हुए तहसील दिवस में गैरहाजिर दस अफसरों पर कार्रवाई की। उन्होंने सात अफसरों का वेतन काटने व तीन अफसरों के वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सात दिसंबर को तहसील दिवस से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सहायक निदेशक बचत, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी बिना बताए अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं अपनी गैरहाजिरी के संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी। इस पर डीएम ने इन अफसरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। वहीं गैरहाजिर परियोजना अधिकारी डूडा, जिला प्रबंधक दुग्ध संघ व उपनिदेशक निर्माण मंडी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन