फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   acid attack

दबंगों ने महिला पर फेंका तेजाब, पति को भी पीटा

Wed, 22 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
acid attack
सीतापुर। रामकोट क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने एक महिला के घर पर धावा बोल उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला झुलस गई। पिटाई से उसका पति भी जख्मी हुआ। चिकित्सक तेजाब से झुलसने की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामकोट इलाके की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 11/161 निवासिनी अनीता अपने घर में थी। इस बीच कॉलोनी के ही निवासी नितिन, कपिल, राहुल व सागर उसके घर के बाहर आ गए और उस पर झूठा आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। जब अनीता व उसके पति राजेंद्र ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इस बीच इन हमलावरों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया जिससे वह झुलस गई। इसके साथ ही उसके पति को भी पीटा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसिड अटैक की खबर से पुलिस की सांसें फूल गईं। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर पर बुधवार तड़के उक्त चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
साथ ही महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी खैराबाद भेजा गया। हालांकि खैराबाद के चिकित्सक अनिल पंकज का कहना है कि महिला पर एसिड नहीं डाला गया है बल्कि वह कोई ज्वलनशील पदार्थ है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में महिला के आरोपों को ध्यान में रखते हुए एसिड अटैक से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसिड अटैक की शिकार हुई महिला की सास रामश्री का कहना है कि उसकी बहू व बेटे पर गलत आरोप लगा कर हमला किया गया है। उसका छोटा परिवार है जबकि हमला करने वाले लोगों का परिवार काफी बड़ा है। इसी वजह से वे अक्सर दबंगई करते हैं।

एसपी सीतापुर एलआर कुमार ने बताया कि रामकोट की कांशीराम कॉलोनी में पड़ोसियों में शराब पीकर विवाद हुआ था। एक महिला ने एसिड अटैक का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर उसे उपचार के लिए भेजा गया है। महिला की हालत ठीक है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को पकड़ा गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed