फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused of killing a married woman by poisoning her.

Sitapur News: विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Thu, 12 Dec 2024 12:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman by poisoning her.
महोली (सीतापुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप पीड़िता की मां ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। इस संबंध में मिली तहरीर के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी श्यामसुन्दरी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री प्राची का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व इलाके के पकरिया पांडेय गांव निवासी मोनू के साथ किया था। पर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर बिटिया को परेशान करते थे। आरोप लगाया कि चार पहिया वाहन की मांग पूरी न कर पाने के कारण पुत्री को प्रताड़ित किए जाने पर थाना कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इस बीच दोनों ही परिवारों के बुजुर्गों व अन्य संभ्रांत लोगों ने दोनों परिवारों में समझौता करा दिया। इसके बाद ससुरालीजन उसकी पुत्री को विदा करा कर साथ ले गए। लेकिन बाद में पुत्री पर मायके में मौजूद जमीन का बैनामा अपने नाम करवाने का दबाव बनाने लगे। मृतका की मां का आरोप है कि मांग न मानने पर दो दिसंबर को ससुरालीजनों ने पुत्री को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने के बाद भी इसकी सूचना उनको नहीं दी गई और न ही सही तरह से पुत्री का इलाज कराया गया। इसकारण पुत्री प्राची की 7 दिसंबर को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed