फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accused in seven cases blackmails, impersonates gangster

Sitapur News: साहब...सात मुकदमों का आरोपी करता है ब्लैकमेल, लगाएं गैंगस्टर

Sat, 17 Aug 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
accused in seven cases blackmails, impersonates gangster
सीतापुर। साहब...जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिस व्यक्ति पर सात गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैंं, वह लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहा है। उसने एक गिरोह बना रखा है, जो उसकी बात नहीं मानता है। उसके विरुद्ध झूठे प्रार्थना पत्र दिए जाते हैं। कोतवाली देहात के भगवानपुर गांव निवासी पंकज कुमार अवस्थी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी से इस मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

बताया कि दबंगों ने उसकी एक आंख खराब कर दी है। बताया कि उत्तम सिंह पर शहर कोतवाली में नवीन परती भूमि पर कब्जा करने, सकरन थाने में लाइसेेंसी राइफल दुरुपयोग, शहर कोतवाली में लूट, मारपीट, इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर असलहे के बल पर मारपीट के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि यह लोग लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने सदर तहसील में जनसमस्याएं सुनीं। वहीं, जिले में सभी तहसीलों पर जनसुनवाई हुई। 357 शिकायतों में 32 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेंद्र द्विवेदी, उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर अंजली सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री पर कब्जे का आरोप
कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के विरुद्ध उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रमेश राही ने जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र देकर जांच संग उनके अंश पर मंत्री के हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है।
तहसील दिवस में यह अफसर रहे अनुपस्थित महमूदाबाद तहसील में बाल विकास परियोजना अधिकारी महमूदाबाद व पहला की जगह प्रतिनिधि मौजूद रहे। गन्ना निरीक्षक प्रतिनिधि विजय कुमार, सहायक अभियंता ग्रामीण प्रतिनिधि कमलेश कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रतिनिधि महेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड सीतापुर प्रतिनिधि, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी महमूदाबाद प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी प्रतिनिधि संत कुमार, नगर पालिका परिषद महमूदाबाद प्रतिनिधि श्याम सुंदर, सहायक विकास अधिकारी कृषि रामपुर मथुरा अनुपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
कब्जा दिलाने की मांग
लहरपुर के बदायूं टोला निवासी संगीता देवी ने आरोप लगाया कि उसके विपक्षी अमिरती लाल ने उसके खेत पर कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाने को कहने पर वह गालियां व मारपीट पर उतारू हो जाता है। उन्होंने कब्जा दिलाने की मांग की है।

निस्तारण के कुछ घंटों बाद फिर हुआ कब्जा
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर मजरा हरदोइया निवासी पीड़ितों ने समाधान दिवस में अपने घर का रास्ता खुलवाए जाने को लेकर दो बार शिकायत किया। निस्तारण के कुछ ही घंटों बाद विपक्षियों ने फिर रास्ता बंद कर दिया। गंगापुर निवासी शरीफ व मुन्नवर ने गांव के दबंगों व कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed